



जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को विधानसभा सदन की हां पक्ष लॉबी में पहुंचकर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को लड्डू खिलाकर उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सदन का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्सवपूर्ण नजर आया।
जन्मदिन की बधाई के दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जोगेश्वर गर्ग के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की विधायकों से मुलाकात
इस मौके पर कई विधायकगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्य सचेतक को शुभकामनाएं दीं और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। हां पक्ष लॉबी में हुए इस अनौपचारिक आयोजन ने सदन की व्यस्त कार्यवाही के बीच सकारात्मक और आत्मीय वातावरण का संदेश दिया, जहां राजनीतिक दायित्वों के साथ मानवीय संबंधों की झलक भी देखने को मिली।