



बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की ओर से पुष्कर में प्रस्तावित हनुमंत कथा (23, 24 और 25 फरवरी) के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को अजमेर स्थित तपस्वी भवन में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कथा स्थल पर आने वाले साधु-संतों के स्वागत, उनके लिए सम्मानजनक एवं विशेष बैठक व्यवस्था, श्रोताओं व सनातनी बंधुओं की सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि बैठक में आयोजन समिति अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित पुष्कर से आए समिति सदस्यों ने भी व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न दायित्वों के आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में डॉ. कुलदीप शर्मा, इं. अशोक शर्मा, देवेन्द्र त्रिपाठी, तरुण वर्मा, विजय कुमार शर्मा, बृजेश गौड़, प्रकाश किशोर खन्ना, इंद्र सिंह पंवार, महावीर कुमावत, राजकुमार चौरसिया, ओ.पी. टांक, राम सिंह उदावत, रमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में सनातनी बंधु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और जिम्मेदारियों को लेकर सहमति जताई।