Thursday, 05 February 2026

मणिपुर को मिला नया मुख्यमंत्री: युमनाम खेमचंद सिंह ने संभाला पदभार, दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी ली शपथ


मणिपुर को मिला नया मुख्यमंत्री: युमनाम खेमचंद सिंह ने संभाला पदभार, दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी ली शपथ

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मणिपुर की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। बुधवार शाम इम्फाल स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में अजय कुमार भल्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री बने खेमचंद सिंह मैतेई समुदाय से आते हैं। उनके साथ सरकार में सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए दो उपमुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। नगा समुदाय से आने वाले लोधी दिखो, जो नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायक हैं, ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

वहीं, कुकी समुदाय से आने वाली भाजपा नेता नेमचा किपगेन ने मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में इतिहास रच दिया। नेमचा किपगेन ने दिल्ली स्थित मणिपुर भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण की।

नए नेतृत्व के गठन को मणिपुर में जातीय संतुलन और राजनीतिक स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने राज्य में शांति बहाली, विकास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

    Previous
    Next

    Related Posts