



राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले हां पक्ष लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया और विधायकों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक के प्रारंभ में पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना और पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेताओं के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा में योगदान को स्मरण करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्री परिषद के सदस्य तथा भाजपा के विधायकगण उपस्थित रहे।