



जयपुर। प्रसिद्ध कथा वाचक एवं आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस मुलाकात को सामाजिक-सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।