Wednesday, 04 February 2026

जयपुर–अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक 20 फीट नीचे गिरा


जयपुर–अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक 20 फीट नीचे गिरा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर–अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा एक ट्रक दादी का फाटक पुलिया के पास अचानक बेकाबू हो गया और एक्सप्रेस हाईवे पर लगी रैलिंग को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे सर्विस लाइन में जा गिरा। हादसा दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ।

हादसे के समय गनीमत यह रही कि नीचे सर्विस लाइन से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। दुर्घटना में ट्रक सवार ड्राइवर और खलासी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार ट्रक के आउट ऑफ कंट्रोल होने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

Previous
Next

Related Posts