Sunday, 22 February 2026

जेल में बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जोधपुर एम्स में कराया गया मेडिकल चेकअप


जेल में बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जोधपुर एम्स में कराया गया मेडिकल चेकअप

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जोधपुर।एक्टिविस्ट और साइंटिस्ट सोनम वांगचुक की जोधपुर सेंट्रल जेल में तबीयत खराब हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शनिवार सुबह (31 जनवरी) पुलिस उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल से लेकर एम्स हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंची, जहां करीब डेढ़ घंटे तक उनका मेडिकल चेकअप किया गया।

एम्स सूत्रों के अनुसार सोनम वांगचुक को पेट से जुड़ी गंभीर समस्या है। उन्हें गैस्ट्रोलॉजिस्ट को दिखाया गया। बताया जा रहा है कि वांगचुक को शरीर के कई हिस्सों में दर्द की भी शिकायत थी। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी सोनम वांगचुक को मेडिकल जांच के लिए एम्स लाया गया था।

सोनम वांगचुक पिछले चार महीनों से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन्हें लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठे शेड्यूल में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर परिजनों और समर्थकों की ओर से लगातार चिंता जताई जा रही है।

शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच वांगचुक को एम्स लेकर पहुंची थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम उन्हें वापस जेल ले गई। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सोनम वांगचुक के जीवन से प्रेरित होकर ही मशहूर हिंदी फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ बनाई गई थी, जिसके कारण वे देशभर में एक चर्चित नाम हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts