



अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की ओर से 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह आयोजन जयपुर स्थित शास्त्री नगर के खंडेलवाल भवन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर की गई।
इस अवसर पर रमेश चन्द्र गुप्ता ने भारत के संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ने देश को एकजुट रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें संजीव कट्टा (मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष), राम निरंजन खुटेटा (प्रधान संपादक, महासभा पत्रिका), प्रोफेसर रमेश कुमार रावत (राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी), शरद फरसोइया (राष्ट्रीय युवा संयोजक), राम बाबू गुप्ता (सह प्रभारी, महासभा पत्रिका), रमेश चंद खंडेलवाल (भवन संयोजक) तथा मधु खंडेलवाल (संयोजक, खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों और कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, राजनांदगांव जैसे प्रमुख शहरों से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आजीवन सदस्यों और समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।