Saturday, 29 August 2026

विश्व कल्याण के लिए अशोक विहार में नोकुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न


विश्व कल्याण के लिए अशोक विहार में नोकुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

चोमू के अशोक विहार पार्क में जय जंतु फाउंडेशन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विश्व कल्याण की भावना के साथ नोकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जय जंतु फाउंडेशन एवं गायत्री शक्तिपीठ चोमू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अशोक विहार के निवासी और गायत्री परिजन शामिल हुए।

यज्ञ के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र की आहुतियां देकर विश्व शांति, सद्भाव और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, चोमू थाना अधिकारी प्रदीप शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, गायत्री शक्तिपीठ अध्यक्ष विनेश अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल (निवाना वाले), राजकुमार शर्मा, दिनेश खेमावाला, वैद्य बंशीधर शर्मा, रामधन टांक, उमराव यादव, सुरेश विजयवर्गीय, जितेंद्र बीजावत, रमेश राजपाल, नरेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही अशोक विहार निवासी रामचंद्र अग्रवाल, दामोदर अग्रवाल, दामोदर रावत, गोविंद झालाणी, श्रवण कामदार, चिरंजीलाल माहेश्वरी, रामकृष्ण दुसाद, जितेंद्र शारदा तथा महिला शक्ति के रूप में अनुराधा अग्रवाल, जानकी दुसाद और अनिता अग्रवाल ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर जय जंतु फाउंडेशन के सदस्य मेहुल अग्रवाल एवं उनकी टीम ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और अशोक विहार वासियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जनकल्याण की भावना को बल मिलता है।




    Previous
    Next

    Related Posts