Saturday, 29 August 2026

खंडेलवाल वैश्य महासभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता ने वंदे मातरम् पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म का किया ऑनलाइन लोकार्पण


खंडेलवाल वैश्य महासभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता ने वंदे मातरम् पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म का किया ऑनलाइन लोकार्पण

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा एवं अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच के संयुक्त तत्वावधान में 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बसंत पंचमी एवं खंडेलवाल दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत “वंदे मातरम्” पर आधारित डॉक्युमेंट्री फिल्म का ऑनलाइन लोकार्पण किया गया। करीब आठ मिनट चालीस सेकंड की इस डॉक्युमेंट्री का लोकार्पण अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले) ने किया।

यह डॉक्युमेंट्री अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच की कोलकाता इकाई की सुचेता संकूनिया द्वारा निर्मित की गई है। कार्यक्रम की स्क्रिप्ट सुधा रावत ने लिखी है, जबकि इसकी परिकल्पना और निर्देशन मधु खंडेलवाल ने किया। डॉक्युमेंट्री की वीडियोग्राफी एवं एडिटिंग मधु काठ और अर्चना झालानी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 सुंदर दास जी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ रश्मि ठाकुरिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले) ने सखी सहेली मंच की देशभर में कार्यरत 130 शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि वंदे मातरम् पर आधारित यह डॉक्युमेंट्री देशप्रेम की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है और समाज को प्रेरणा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच की संयोजक मधु खंडेलवाल ने मंच की विकास यात्रा, सामाजिक कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा अब तक वंदे मातरम् पर 60 से अधिक वीडियो बनाए जा चुके हैं, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा ने इस पहल की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे रचनात्मक और राष्ट्रप्रेरक कार्यों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। महासभा पत्रिका के प्रधान संपादक राम निरंजन खुटेटा ने सभी को बधाई दी। प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने कहा कि देशभक्ति और भारतीय मूल्यों पर आधारित ऐसे कार्यक्रम समाज को नई दिशा देते हैं और इन्हें निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोइया ने भी डॉक्युमेंट्री को प्रेरणादायक बताते हुए इसकी प्रशंसा की।

इस ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात सहित कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम जैसे कई शहरों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य और समाज के कर्मठ कार्यकर्ता जुड़े। सभी ने सखी सहेली मंच के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के रचनात्मक और राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्य करते रहने की आवश्यकता जताई।

Previous
Next

Related Posts