Tuesday, 03 March 2026

जितेन्द्र पत्नी शोभा कपूर का जन्मदिन मनाने जयपुर पहुंचे, कपूर परिवार का निजी सेलिब्रेशन 1 फरवरी को


जितेन्द्र पत्नी शोभा कपूर का जन्मदिन मनाने जयपुर पहुंचे, कपूर परिवार का निजी सेलिब्रेशन 1 फरवरी को

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र अपनी पत्नी शोभा कपूर का जन्मदिन मनाने जयपुर पहुंचे हैं। कपूर परिवार का यह निजी और खास समारोह 1 फरवरी को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। जन्मदिन समारोह से पहले कपूर परिवार के सदस्य राजस्थान के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर समय बिताते नजर आए।

जितेन्द्र की बेटी और जानी-मानी निर्माता एकता कपूर अपने बच्चों के साथ सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचीं, जहां उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान एकता कपूर ने प्रसिद्ध बाघिन रिद्धि और उसके शावकों के दीदार किए। प्रकृति और वन्यजीवों के बीच बिताया गया यह समय उनके लिए खास अनुभव रहा।

जितेन्द्र के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर भी अपने बच्चों के साथ शनिवार को जयपुर पहुंचेंगे। 1 फरवरी को पूरा कपूर परिवार एक साथ मिलकर शोभा कपूर का जन्मदिन मनाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जितेन्द्र ने भी वर्ष 2017 में अपना 75वां जन्मदिन जयपुर में ही मनाया था, जिससे कपूर परिवार के जयपुर से विशेष जुड़ाव की झलक मिलती है।

जयपुर एयरपोर्ट पर जितेन्द्र के पहुंचते ही उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में फैन्स उनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। जितेन्द्र ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और किसी को निराश नहीं किया। इस दौरान शोभा कपूर व्हीलचेयर की सहायता से एयरपोर्ट से बाहर आती दिखीं। यहां तक कि एक सुरक्षाकर्मी के फोटो अनुरोध पर जितेन्द्र अपनी गाड़ी से उतरकर फोटो क्लिक करवाते नजर आए।

कपूर परिवार का जयपुर से गहरा नाता रहा है। निर्माता एकता कपूर अपने कई नए प्रोजेक्ट्स की सफलता के लिए जयपुर स्थित काले हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना करती रही हैं।

इसी बीच जयपुर एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी नजर आए। वे जयपुर में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के लिए शहर पहुंचे हैं।

Previous
Next

Related Posts