Saturday, 29 August 2026

महेंद्र सिंह धोनी का जयपुर आगमन, एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस


महेंद्र सिंह धोनी का जयपुर आगमन, एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। धोनी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहले से मौजूद थे।

धोनी के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जैसे ही वे एयरपोर्ट परिसर में पहुंचे, वहां मौजूद फैंस की नजरें उन पर टिक गईं। हालांकि, सुरक्षा कारणों और व्यस्त कार्यक्रम के चलते धोनी ने एयरपोर्ट पर रुकने के बजाय सीधे होटल रामबाग के लिए प्रस्थान किया।

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी जयपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हैं। उनके आगमन को देखते हुए होटल प्रबंधन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। धोनी के जयपुर पहुंचने से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts