Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का किया निरीक्षण, परिवादियों से किया सीधा संवाद


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का किया निरीक्षण, परिवादियों से किया सीधा संवाद

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के कार्यप्रणाली की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने हेल्पलाइन पर दर्ज परिवादों को लेकर आमजन से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता न पड़े।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 सरकार और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन स्टाफ के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक के माध्यम से सुशासन को मजबूत करने में 181 हेल्पलाइन की भूमिका अहम है। उन्होंने सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शिकायतों की मॉनिटरिंग को मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

Previous
Next

Related Posts