Wednesday, 11 February 2026

भाजपा ने 41 प्रवक्ता और पैनलिस्टों की सूची जारी की, ज्योति खंडेलवाल सहित कई नए चेहरे शामिल


भाजपा ने 41 प्रवक्ता और पैनलिस्टों की सूची जारी की, ज्योति खंडेलवाल सहित कई नए चेहरे शामिल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विपक्ष के हमलों का प्रभावी जवाब देने और मीडिया मंचों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के उद्देश्य से अपनी मीडिया टीम का विस्तार किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने 41 प्रवक्ता और पैनलिस्टों की घोषणा की है। यह सूची प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी की ओर से जारी की गई है। हालांकि घोषित सूची में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इनमें से कौन प्रवक्ता होगा और कौन पैनलिस्ट, लेकिन पार्टी इन सभी चेहरों को टीवी डिबेट और अन्य मीडिया मंचों पर भेजेगी।

इस सूची में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं ज्योति खंडेलवाल को भी जगह दी गई है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इसके अलावा लक्ष्मीकांत भारद्वाज, सुमन शर्मा, पंकज मीणा, प्रताप राव कौशिक, लक्ष्मीकांत पारीक, पंकज जोशी, शैलेंद्र गुर्जर, सुरेश गर्ग, निमिषा गौड़, डॉ. मनीषा सिंह, नीरज जैन, इंदिरा चौधरी, राजेंद्र सिंह शेखावत, सूरत सोनी, तन्मय शर्मा, अटल खंडेलवाल, जोगिंदर राजपुरोहित, विकास बारहट, सुमित श्रीमाल, भवानी पाईवाल, विपिन भारद्वाज, महिपाल महला, शिवानी सिकरवाल, अजय पाल सिंह मांडोता, नवीन शर्मा, एडवोकेट प्रीति शर्मा, आरपी विजय, नामित जैन, अशोक सिंह शेखावत, राजकुमार शर्मा, नवनीत राजपुरोहित, मनीष पारीक, नम्रता सिंह, रामू पाराशर, प्रीति शर्मा, जगदीश सैनी, ललित लकवाल, सुरेश ठोलिया और मुकेश रावत जैसे नाम शामिल हैं।

सूची जारी होने से पहले दिल्ली से जयपुर लौटने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रवक्ता और पैनलिस्टों की बैठक भी ली थी। बैठक में उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे मीडिया डिबेट में सरकार का पक्ष तथ्यों और आंकड़ों के साथ मजबूती से रखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को तोड़ना और जनता के सामने सही जानकारी रखना मीडिया टीम की प्रमुख जिम्मेदारी है।

भाजपा का मानना है कि अनुभवी नेताओं, युवा चेहरों और महिला प्रतिनिधियों को साथ लेकर बनाई गई यह टीम प्रदेश में पार्टी की आवाज को और अधिक प्रभावी बनाएगी।

Previous
Next

Related Posts