Saturday, 29 August 2026

लाइव करवाई देखें: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही 30 जनवरी को प्रश्नकाल से शुरू, शून्यकाल में उठेंगे क्षेत्रीय मुद्दे


लाइव करवाई देखें: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही 30 जनवरी को प्रश्नकाल से शुरू, शून्यकाल में उठेंगे क्षेत्रीय मुद्दे

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में 30 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर सरकार की ओर से जवाब दिए जाएंगे। इसके बाद शून्यकाल आयोजित किया जाएगा, जिसमें विधायक पर्ची, स्थगन प्रस्ताव और नियम 295 के तहत अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित जनसमस्याओं को सदन के समक्ष रखेंगे।

शून्यकाल में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विभिन्न स्थानीय और प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विधायक सरकार का ध्यान अपने क्षेत्रों की समस्याओं की ओर आकर्षित करेंगे और समाधान की मांग करेंगे।

दोपहर में लंच ब्रेक के बाद सदन की कार्यवाही पुनः शुरू होगी। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की जाएगी। इस चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष राज्यपाल के अभिभाषण में उल्लिखित नीतियों, योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं पर अपने-अपने विचार रखेंगे।

Previous
Next

Related Posts