Wednesday, 04 February 2026

कांग्रेस में जयपुर, प्रतापगढ़, झालावाड़ और बारां जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त


कांग्रेस में जयपुर, प्रतापगढ़, झालावाड़ और बारां जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी नेतृत्व ने चार जिलों में नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों की भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के वेणुगोपाल ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत जयपुर शहर जिले की कमान सुनील शर्मा को सौंपी गई है, जबकि प्रतापगढ़ जिले में दिग्विजय सिंह को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। इसी क्रम में झालावाड़ जिले की जिम्मेदारी बीरेंद्र सिंह गुर्जर को दी गई है और बारां जिले में हंसराज मीणा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार यह नियुक्तियां जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से की गई हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए जिला अध्यक्ष स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से अपेक्षा की जा रही है कि वे संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार जिले में कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है


Previous
Next

Related Posts