Saturday, 29 August 2026

गणतंत्र दिवस 2026 पर राजस्थान पुलिस के 45 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, पीएचक्यू में हुआ भव्य समारोह


गणतंत्र दिवस 2026 पर राजस्थान पुलिस के 45 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, पीएचक्यू में हुआ भव्य समारोह

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने प्रदेश के 45 पुलिस अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महानिदेशक पुलिस द्वारा सम्मानित अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट सेवा पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी डिस्क तथा प्रशस्ति-रोल प्रदान किए गए। वहीं मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।

समारोह में राजस्थान पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इनमें डीजीपी एसीबी गोविन्द गुप्ता, एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, संयुक्त सचिव राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (नई दिल्ली), लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, महानिरीक्षक पुलिस सीआईएसएफ नवज्योति गोगोई, विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ. रवि शामिल रहे।

इसके साथ ही डीआईजी, एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें उप महानिरीक्षक पुलिस अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनन्द शर्मा, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव (उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार), हर्षवर्धन अग्रवाल, राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना और वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

समारोह में मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए। इनमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अजय सिंह जेफ, महेन्द्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर, वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी, द्रोपति स्वामी, भूपेन्द्र सिंह, गणेश राम बिजारनियाँ, कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास और राहुल यादव शामिल हैं।

इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस श्री अनिल पालीवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वी.के. सिंह, हवा सिंह घुमरिया, बी.एल. मीना, रूपेंद्र सिंह, आईजी परम ज्योति सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के भाव को केंद्र में रखते हुए सभी सम्मानित कर्मियों के योगदान की सराहना की गई।

    Previous
    Next

    Related Posts