Sunday, 03 May 2026

मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, गैंती, तगारी और फावड़े लेकर विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंचे

मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, गैंती, तगारी और फावड़े लेकर विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंचे

जयपुर। मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा के बाहर अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। 

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गैंती, तगारी और फावड़े लेकर विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने की दिशा में कदम उठा रही है, जिससे ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को नुकसान होगा।

Previous
Next

Related Posts