Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने की कार्यकर्ता सुनवाई, राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश


भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने की कार्यकर्ता सुनवाई, राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ता सुनवाई आयोजित की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूमि विवाद, नामांतरण, सीमांकन, पट्टा, रिकॉर्ड दुरुस्ती और अन्य राजस्व से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष रखा। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर आ रही प्रशासनिक दिक्कतों, लंबित प्रकरणों और आमजन की समस्याओं से भी अवगत कराया।

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से जो समस्याएं सामने आती हैं, उनका समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए और प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण नियमों के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और जनहित के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रशासन जनता के लिए सहज, सुलभ और भरोसेमंद बने। कार्यकर्ता सुनवाई से जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने में मदद मिलती है, जिससे नीतिगत सुधार और प्रशासनिक निर्णय अधिक प्रभावी बनते हैं।

कार्यकर्ता सुनवाई के दौरान भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, संगठन के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राजस्व मंत्री द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान का भरोसा दिलाने पर संतोष व्यक्त किया।

Previous
Next

Related Posts