Saturday, 29 August 2026

दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था अजमेर में धूमधाम से मना 77 वां गणतंत्र दिवस, जरूरतमंदों को वितरित की गई राशन सामग्री


दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था अजमेर में धूमधाम से मना 77 वां गणतंत्र दिवस, जरूरतमंदों को वितरित की गई राशन सामग्री

अजमेर। दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था अजमेर द्वारा भगवती विला, विनायक नगर स्थित कार्यालय पर 77 वां गणतंत्र दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जहां एक ओर पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम रही, वहीं दिव्यांगजन भी इस राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में पूरे जोश के साथ शामिल हुए। संस्था की संस्थापिका भगवती देवी एवं अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति और सेवा भावना का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ. रामकिशन गुर्जर तथा विशिष्ट अतिथि पारसमल अमोलकचंद जैन (हिंगड) रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव पीयूष सुराणा ने किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ. रामकिशन गुर्जर ने संस्था को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था सदैव नि:स्वार्थ सेवा के भाव से कार्य करती आ रही है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए इस संस्था से जुड़ना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि पारसमल जैन ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सेवा कार्यों की सराहना की। मुख्य संरक्षक डॉ. नासिर मोहम्मद मदनी ने देश की आजादी और भाईचारे पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि परिवारों में अच्छे संस्कार रहेंगे तो देश में भी आपसी सद्भाव और एकता बनी रहेगी। संस्था के संरक्षक पं. नवल किशोर शर्मा ने संस्था का परिचय देते हुए आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

संस्था अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का धन्यवाद करते हुए बताया कि संस्था द्वारा चयनित जरूरतमंद लोगों को श्रीमती शारदा खन्ना की ओर से राशन सामग्री एवं सब्जी वितरित की गई। अंत में भोमराज गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया। मुख्य संरक्षक डॉ नासिर मोहम्मद मदनी ने देश की आजादी को लेकर अपने भाव रखे और कहा कि भाईचारा देश में बना रहे इसके लिए हमारे परिवारों में संस्कार बने रहे।

संरक्षक पं.नवल किशोर शर्मा ने संस्था का परिचय दिया। अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी ने सभी को धन्यवाद दिया और बताया कि कमेटी द्वारा चयनित जरूरतमंद लोगो को श्रीमती शारदा खन्ना की तरफ से राशन सामग्री और सब्जी वितरित की गई। कार्यक्रम में राकेश चौहान,मुकेश जोशी,मुब्बशिर हुसेन चंद्र प्रकाश खत्री,मीनू मंडरावलिया,अनुराधा मंत्री,हरि शंकर जोशी,कमल चौहान,कैलाश सोनी, भगवान सिंह राठौड़,,महेंद्र जोशी,लक्ष्मी रावत,शशिकला, ममता,माधवी,फरीदा बानो,गौरव जोशी, हर्षल शर्मा,मिसटू,गार्गी शर्मा, खुशी चौहान,चिंटू चारण, उर्मिला सोनी,लक्ष्मीकान्त शर्मा, भगवान सिंह राठोड़,ननू चारण, एवं संस्था के सदस्य,पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भोमराज गुर्जर ने सभी का आभार जताकर किया।

Previous
Next

Related Posts