Saturday, 29 August 2026

77 वां गणतंत्र दिवस: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजकीय आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज


77 वां गणतंत्र दिवस: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजकीय आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जयपुर। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने अपने राजकीय आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव श्रीनिवास ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित मूल्यों, न्याय, समानता और सुशासन के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार “विकसित राजस्थान@2047” के विजन के तहत समावेशी विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत नवाचार, पारदर्शिता और जवाबदेह प्रशासन को मजबूती प्रदान की जा रही है, जिससे प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। इस दिशा में सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि राजस्थान को आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर राजस्थान पुलिस के जवानों ने मुख्य सचिव को सलामी दी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts