Saturday, 29 August 2026

मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी में गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार सनी सेबिस्टियन, श्याम सुंदर शर्मा,अजीत तिवारी और डॉ. जय श्री ने फहराया तिरंगा


मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी में गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार सनी सेबिस्टियन, श्याम सुंदर शर्मा,अजीत तिवारी और डॉ. जय श्री ने फहराया तिरंगा

जयपुर। मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकार विकास समिति के तत्वावधान में सामुदायिक केंद्र में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सनी सेबिस्टियन, श्याम सुंदर शर्मा, अजीत तिवारी और डॉ. जय श्री ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में देशभक्ति और एकता का भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और वरिष्ठ पत्रकार सनी सेबिस्टियन ने अपने संबोधन में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिक और जिम्मेदार पत्रकारिता की अहम भूमिका है।

समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में पत्रकार कॉलोनी का पुराना सामुदायिक भवन पुनः मिलने की पूरी संभावना है। उन्होंने हाईकोर्ट के रुख का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि फैसला कॉलोनी के पक्ष में आएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि विधायक और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा कॉलोनी में सीवरेज लाइन डलवाने का जो वादा किया गया है, उसे शीघ्र पूरा कराने के लिए लगातार संपर्क किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता डॉ. जय श्री सक्सैना ने की और उन्होंने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। समिति के अध्यक्ष अजीत तिवारी और महासचिव नरेंद्र सर्वोदयी ने समिति की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. जेपी गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन, गजानंद शर्मा, विजय वशिष्ठ, मोहन मंगलम, पूर्व जज रेखा शर्मा, सत्गुरु गुप्ता, अंकुर गोयल, आशुतोष श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, पुष्पा शर्मा, पुष्पलता जोशी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

समारोह के समापन पर मिठाइयों का वितरण किया गया। साथ ही समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कानाराम कड़वा और बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मार्केट टेली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

Previous
Next

Related Posts