Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता स्टोर बापूनगर में चाय पर भाजपा कार्यकर्ताओं से की आत्मीय चर्चा


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता स्टोर बापूनगर में चाय पर भाजपा कार्यकर्ताओं से की आत्मीय चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 23 जनवरी को जयपुर के बापूनगर स्थित जनता स्टोर पहुंचे, जहां उन्होंने चाय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक विषयों, जनसमस्याओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं और उनकी मेहनत व समर्पण से ही सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने और सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

चाय पर चर्चा के इस अनौपचारिक संवाद कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Previous
Next

Related Posts