Wednesday, 04 March 2026

ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, डिस्कॉम्स को मिला गोल्ड अवॉर्ड, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताई प्रसन्नता


ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, डिस्कॉम्स को मिला गोल्ड अवॉर्ड, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताई प्रसन्नता

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में राजस्थान डिस्कॉम्स को पीएम कुसुम योजना के कम्पोनेन्ट–सी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदान किया गया। बुधवार शाम राजस्थान डिस्कॉम्स की चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा ने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेंट किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान डिस्कॉम्स के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को सौर ऊर्जा और सोलर पंप के माध्यम से सस्ती, स्वच्छ और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम कुसुम योजना के तहत राजस्थान डिस्कॉम्स का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि राज्य ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के राज्य सरकार के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। साथ ही यह पुरस्कार ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ करेगा।

Previous
Next

Related Posts