Saturday, 29 August 2026

जयपुर में थार का कहर: एयरफोर्स फिजिकल की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की हिट एंड रन में मौत


जयपुर में थार का कहर: एयरफोर्स फिजिकल की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की हिट एंड रन में मौत

राजधानी जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर देखने को मिला है। एक्सप्रेस हाईवे पर हिट एंड रन की दर्दनाक घटना में 18 वर्षीय छात्रा अनाया शर्मा की मौत हो गई। हादसा शांति बाग के पास एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ, जब अनाया रोज की तरह जॉगिंग और रनिंग के लिए निकली थी। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और राहगीर उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार अनाया झुंझुनूं जिले की रहने वाली थी और जयपुर में अपनी बहन के साथ रहकर एयरफोर्स फिजिकल की तैयारी कर रही थी। उसका लिखित एग्जाम हो चुका था और वह फिजिकल टेस्ट की तैयारी में जुटी हुई थी। हादसे के बाद आरोपी चालक घबराहट में आगे कई गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ दादी फाटक के पास थार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

    Previous
    Next

    Related Posts