Thursday, 05 March 2026

नेताजी सुभाषचंद्र बोस नेशनल अवॉर्ड समारोह 22 जनवरी को, सूचना केंद्र अजमेर में आयोजन,अतिरिक्त संभागीय आयुक्त दीप्ति शर्मा मुख्य अतिथि


नेताजी सुभाषचंद्र बोस नेशनल अवॉर्ड समारोह 22 जनवरी को, सूचना केंद्र अजमेर में आयोजन,अतिरिक्त संभागीय आयुक्त दीप्ति शर्मा मुख्य अतिथि

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। हिंद सेवा दल द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रविवार को सुभाषचंद्र बोस नेशनल अवॉर्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार दोपहर 2.30 बजे से अजमेर स्थित सूचना केंद्र में आयोजित होगा। दल के प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि यह आयोजन देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती एवं हिंद सेवा दल के 40वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्रीमती दीप्ति शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि समाजसेवी श्री हनुमानदयाल बंसल विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह के दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सुभाषचंद्र बोस नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

हिंद सेवा दल के अध्यक्ष आरके महावर ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न संप्रदायों के संतों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत बनाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा ‘सहारा’ ने जानकारी दी कि इससे पूर्व 20 जनवरी को विभिन्न विद्यालयों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने सभी सदस्यों और नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Previous
Next

Related Posts