Saturday, 29 August 2026

जयपुर के शिवदासपुरा में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी जीआरपी पुलिस


जयपुर के शिवदासपुरा में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी जीआरपी पुलिस

जयपुर। जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के पास युवक की बाइक खड़ी मिली, जिससे प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हुआ। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई गई।

जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवदासपुरा के तितरिया गांव निवासी शंकर लाल (40) के रूप में हुई है। शंकर लाल अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था और शिवदासपुरा क्षेत्र में पंचर की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह बाइक लेकर घर से निकला था। शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर उसने ट्रैक के किनारे बाइक खड़ी की और आते हुए ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन की टक्कर से वह उछलकर ट्रैक के पास जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक की बाइक को जब्त कर लिया है। मृतक के पास से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने उसकी जेब से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है


    Previous
    Next

    Related Posts