Thursday, 05 March 2026

दीन दुखी दिव्यांग सेवा संस्था अजमेर ने करवाई निःशुल्क खाटू श्याम तीर्थ यात्रा, 55 श्रद्धालुओं ने लिया लाभ


दीन दुखी दिव्यांग सेवा संस्था अजमेर ने करवाई निःशुल्क खाटू श्याम तीर्थ यात्रा, 55 श्रद्धालुओं ने लिया लाभ

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

दीन दुखी दिव्यांग सेवा संस्था, अजमेर के नेतृत्व में एक दिवसीय निःशुल्क खाटू श्याम तीर्थ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस यात्रा का आयोजन संस्था की संस्थापक श्रीमती भगवती देवी एवं अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी के मार्गदर्शन में किया गया। संस्था के सचिव एवं यात्रा के व्यवस्थापक पीयूष सुराणा ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ऐसे असमर्थ और दिव्यांगजनों को तीर्थ यात्रा का लाभ दिलाना था, जो आर्थिक या शारीरिक कारणों से इस तरह की यात्राएं नहीं कर पाते।

यात्रा के दौरान संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए पूरे मार्ग में आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। इस एक दिवसीय तीर्थ यात्रा के अंतर्गत श्री निंबार्काचार्य श्री जी महाराज, सुरसुरा तेजा जी, मारोठ के भैरू जी तथा खाटू श्याम नरेश के दर्शन कराए गए। सभी श्रद्धालुओं ने दर्शन के पश्चात देश में खुशहाली, भाईचारे और सर्वजन की उन्नति की कामना की।

इस पावन यात्रा में पवन देवी सुराणा, प्रकाश खन्ना, मुकेश जोशी, कविता चौहान, हरि जोशी, भोमराज गुर्जर, ललिता जोशी, मीनू मंडरावलिया, ममता, चंद्र प्रकाश खत्री, मुकेश मौर्य, पूरण, श्रेयांस सुराणा, मंजूर, दुर्गा शर्मा, महेंद्र जोशी (श्रीनगर), भुवनेश जोशी, देवेंद्र तुन्दवाल, शारदा खन्ना, शिवराज, गौरव जोशी, राकेश चौहान, रिया, गिरवर लाल जाट, मंजू शर्मा सहित करीब 55 यात्रियों ने यात्रा का लाभ लिया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकें।

    Previous
    Next

    Related Posts