



जयपुर। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी (ग्रेड-4) कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। चयन बोर्ड ने परिणाम के साथ सभी शिफ्ट की संयुक्त (कंबाइंड) कटऑफ भी घोषित कर दी है। हालांकि अभ्यर्थी पूरा रिजल्ट और विस्तृत मेरिट सूची आज रात तक चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे।
चयन बोर्ड के अनुसार नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए सामान्य श्रेणी की कटऑफ 146.3279 अंक रही है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि परिणाम की फुल डिटेल्स—अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी, प्राप्तांक, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और मेरिट आज रात तक वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए लिंक जारी किया जाएगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कटऑफ सभी पारियों की संयुक्त कटऑफ है और परिणाम स्केलिंग/नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है, ताकि सभी शिफ्ट के अभ्यर्थियों के साथ समानता बनी रहे।
सामान्य: 146.3279
महिला: 135.6506
विधवा: 32.6964
परित्यक्ता: 86.0888
भूतपूर्व सैनिक: 0.0033
सामान्य: 126.0259
महिला: 114.4693
विधवा: 0.0033
परित्यक्ता: 51.5655
सामान्य: 117.0626
महिला: 110.8956
विधवा: 0.0033
परित्यक्ता: 38.7189
सामान्य: 131.6337
महिला: 122.0484
विधवा: 0.2585
परित्यक्ता: 47.0655
सामान्य: 138.2739
महिला: 128.3747
विधवा: 0.0033
परित्यक्ता: 62.9038
सामान्य: 132.7357
महिला: 116.6476
विधवा: 0.0033
परित्यक्ता: 57.8038
सामान्य: 0.0143
महिला: 0.0033
विधवा: 0.0033
परित्यक्ता: 0.0033
चयन बोर्ड पहले ही परीक्षा की आंसर-की जारी कर आपत्तियां आमंत्रित कर चुका है। ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा के 6 प्रश्नपत्रों के 600 प्रश्नों में से 150 प्रश्नों पर लगभग 1400 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित और बेसिक कंप्यूटर शामिल थे। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रही।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पर ही भरोसा करें और फुल रिजल्ट, मेरिट व आगे की प्रक्रिया से जुड़े अपडेट नियमित रूप से देखते रहें।