Monday, 02 March 2026

20 जनवरी को मिलेगा भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी ने जारी किया चुनावी शेड्यूल


20 जनवरी को मिलेगा भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी ने जारी किया चुनावी शेड्यूल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। भाजपा को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

फिलहाल नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है और पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। 

गौरतलब है कि नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था। इससे पहले वर्ष 2020 में जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उनका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद वे एक्सटेंशन पर कार्य कर रहे थे। वर्तमान में जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

चुनाव प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने अध्यक्ष पद के चुनाव का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।यदि आवश्यकता पड़ी तो 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।20 जनवरी को ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद की पूरी चुनाव प्रक्रिया दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में ही संपन्न होगी। भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी राजनीतिक रणनीति और पार्टी के भविष्य के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts