



उन्हेल (झालावाड़)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि संघर्ष और सेवा ही उनके राजनीतिक जीवन की पहचान रही है। गुरुवार को उन्हेल में सांसद दुष्यंत सिंह की आशीर्वाद पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया। राजे ने कहा कि जब वह सांसद थीं, तब लगातार पदयात्राएं करती थीं। पैरों में छाले पड़ जाते थे, लेकिन उन्हें पिन से फोड़कर आगे बढ़ जाती थीं। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि “मैं चलती रही उम्रभर दुआओं के साथ, पांव के छाले कभी मेरी राहें नहीं रोक पाए।”
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की उन्नति, विकास और जनता के विश्वास की यात्रा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश नेता चुनाव के समय आते हैं और जीतने के बाद जनता से दूर हो जाते हैं, लेकिन हमारा रास्ता अलग है। “हम अपने क्षेत्र को परिवार मानते हैं और यहां के लोगों को केवल मतदाता नहीं, बल्कि भाग्य निर्माता मानते हैं।”
पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सांसद दुष्यंत सिंह हमेशा जनता के बीच रहते हैं और हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। यह यात्रा राजनीति के लिए नहीं, बल्कि अपनों की, अपनों के लिए और अपनों के द्वारा निकाली गई यात्रा है। इसका उद्देश्य जन-जन से जुड़ना, जनता की आवाज सुनना और लोगों के सपनों को पूरा करना है।
उन्होंने आगे कहा कि इस पदयात्रा का लक्ष्य है—हर नागरिक का सम्मान, हर नागरिक का उत्थान और हर वाजिब समस्या का समाधान। “यह ऐसी यात्रा है, जिसमें सांसद आपके खेतों की मिट्टी, आपके बच्चों की मुस्कान और आपकी मेहनत को अपनाने आए हैं। वे आपकी तकलीफ को गले लगाने आए हैं।”
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आपके सांसद हमेशा जनता के बीच रहते हैं और हर जगह पहुंचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा राजनीति के लिए नहीं, बल्कि अपनों की, अपनों के लिए और अपनों की ओर से निकाली गई यात्रा है। यह लोगों से जुड़ने, उनकी आवाज सुनने और उनके सपनों को पूरा करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है—हर नागरिक का सम्मान, हर व्यक्ति का उत्थान और हर वाजिब समस्या का समाधान। “सांसद आपके खेतों की मिट्टी, आपके बच्चों की मुस्कान और आपकी मेहनत को अपनाने आए हैं, आपकी तकलीफ को गले लगाने आए हैं।”
इससे पहले प्रसिद्ध धार्मिक स्थल उन्हेल नागेश्वर से सांसद दुष्यंत सिंह ने अपनी तीन दिवसीय आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनहित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा।