Thursday, 05 February 2026

गंगापुर सिटी के सरकारी स्कूल में ‘नॉनवेज पार्टी’ का मामला, प्रधानाध्यापक निलंबित


गंगापुर सिटी के सरकारी स्कूल में ‘नॉनवेज पार्टी’ का मामला, प्रधानाध्यापक निलंबित

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

गंगापुर सिटी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब की ढाणी में प्रधानाध्यापक अमरसिंह मीना द्वारा विद्यालय परिसर में कथित तौर पर ‘नॉनवेज पार्टी’ करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विद्यालय परिसर में मीट और रोटियां पकाते हुए दिखाया गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बताया गया कि उसी दिन विद्यालय में अचानक बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। ग्रामीणों ने जब स्कूल का मुख्य गेट अंदर से बंद देखा तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद कुछ ग्रामीण दीवार फांदकर अंदर पहुंचे, जहां संस्था प्रधान अमरसिंह मीना कुर्सी पर बैठे मिले। इस दौरान स्कूल परिसर में भोजन पकाने की गतिविधियां चल रही थीं।

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू की और प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता व आचरण के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी।

    Previous
    Next

    Related Posts