



नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को स्वास्थ्य जांच के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है, जहां MRI सहित आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह उन्हें दो बार बेहोशी की समस्या हुई थी। 10 जनवरी को तड़के करीब 3:30 बजे वॉशरूम जाने के दौरान भी उन्हें चक्कर और बेहोशी महसूस हुई थी।
74 वर्षीय धनखड़ सोमवार को रूटीन चेकअप के लिए AIIMS पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों ने विस्तृत जांच के मद्देनज़र उन्हें भर्ती करने पर जोर दिया। इससे पहले भी वे कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान अस्वस्थ होकर बेहोश हो चुके हैं।