Saturday, 29 August 2026

पत्रकार कॉलोनी में पौष बड़ा प्रसादी का आयोजन, 400 लोगों ने पंगत में ग्रहण की प्रसादी


पत्रकार कॉलोनी में पौष बड़ा प्रसादी का आयोजन, 400 लोगों ने पंगत में ग्रहण की प्रसादी

जयपुर। मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को सामुदायिक केंद्र परिसर में पौष बड़ा प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी ने कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में ठाकुर जी को हलवा, पूरी और पकोड़ों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद सामूहिक पंगत प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें कॉलोनी के लगभग 400 लोगों ने सहभागिता कर प्रसादी ग्रहण की।

समिति के महासचिव नरेंद्र सर्वोदयी ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और धार्मिक परंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। आयोजन में राजस्थान खेल परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिव चरण माली, समिति के संरक्षक और वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन, नरेंद्र कुमार, अजय शर्मा, डॉ. मिथिलेश,एमएस मनराल तथा समिति के कोषाध्यक्ष मदन जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन की व्यवस्थाओं में बीएस गुप्ता, गोविंद गोयल, सतगुरु गुप्ता, डॉ. जेपी गुप्ता और अंकुर गोयल सहित अनेक कॉलोनीवासियों ने सहयोग किया। समिति ने घोषणा की कि उसके तत्वावधान में प्रति वर्ष पौष बड़ा और अन्नकूट का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। साथ ही, आगामी गणतंत्र दिवस को भी कॉलोनी में उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।

Previous
Next

Related Posts