Wednesday, 15 April 2026

पानी पीते ही पेशाब आना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, जानिए कारण और बचाव के उपाय


पानी पीते ही पेशाब आना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, जानिए कारण और बचाव के उपाय

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अगर आपको पानी पीते ही तुरंत पेशाब आने लगे या बार-बार यूरिन की समस्या बनी रहती है, तो इसे हल्के में लेना नुकसानदायक हो सकता है। मधुमेह और आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या कई बार शरीर में छिपी किसी बीमारी का संकेत होती है। सामान्य रूप से एक स्वस्थ व्यक्ति का मूत्राशय (ब्लैडर) लगभग 200 से 450 एमएल तक यूरिन रोक सकता है। ऐसे में पानी पीते ही पेशाब लगना या बार-बार टॉयलेट जाना असामान्य माना जाता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि पानी शरीर को हाइड्रेट रखने, विषैले तत्व बाहर निकालने और अंगों के सुचारू कार्य के लिए आवश्यक है, लेकिन यदि पानी पीने के तुरंत बाद पेशाब आने लगे तो यह डायबिटीज, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), प्रोस्टेट की समस्या, ADH हार्मोन की कमी, मानसिक तनाव, अत्यधिक थकान या ठंडे मौसम के कारण हो सकता है। कई मामलों में यह समस्या नींद में खलल डालने लगती है, जो गंभीर संकेत है।

डॉ. पीयूष त्रिवेदी के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में 5 से 7 बार पेशाब करता है, जो सामान्य है। यदि इससे अधिक बार यूरिन आ रही है, तो समय रहते जांच और उपचार आवश्यक है। संतुलित पानी सेवन, कैफीन कम करना, ब्लड शुगर की जांच और डॉक्टर की सलाह से इस समस्या से बचा जा सकता है।

डॉ. पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद विशेषज्ञ जयपुर । M.No: +91 98280 11871

Previous
Next

Related Posts