Sunday, 15 February 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जोधपुर के पूर्व महापौर घनश्याम ओझा की धर्मपत्नी शांति देवी ओझा को दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जोधपुर के पूर्व महापौर घनश्याम ओझा की धर्मपत्नी शांति देवी ओझा को दी श्रद्धांजलि

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जोधपुर के पूर्व महापौर एवं लघु उद्योग भारती के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा की धर्मपत्नी शांति देवी ओझा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने जोधपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान हो। उन्होंने कहा कि शांति देवी ओझा का सादगीपूर्ण और सेवाभावी जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। नेताओं ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Previous
Next

Related Posts