Saturday, 29 August 2026

हरमाड़ा में ‘श्री राम कथा’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धर्मपत्नी गीता शर्मा के साथ लिया जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का आशीर्वाद


हरमाड़ा में ‘श्री राम कथा’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धर्मपत्नी गीता शर्मा के साथ लिया जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हरमाड़ा की पावन धरा पर आयोजित ‘श्री राम कथा’ के अलौकिक एवं दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर उन्होंने और उनकी धर्मपत्नी गीता शर्मा ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विधि-विधान से हवन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है कि हमारा राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। उन्होंने इस आध्यात्मिक आयोजन को समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया।

Previous
Next

Related Posts