Friday, 09 January 2026

राजस्व मंडल राजस्थान अभिभाषक संघ ,अजमेर की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने 38 अधिवक्ताओं को किया शामिल


राजस्व मंडल राजस्थान अभिभाषक संघ ,अजमेर की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने 38 अधिवक्ताओं को किया शामिल

राजस्थान राजस्व अभिभाषक संघ, अजमेर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। राजस्व मंडल राजस्थान के अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शंकर लाल जाट द्वारा सहमति के आधार पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष शंकर लाल जाट एवं पदाधिकारियों ने 8 जनवरी, गुरुवार को मंडल के 38 अधिवक्ताओं को कार्यकारिणी में सम्मिलित करने का निर्णय लिया।

घोषित कार्यकारिणी में अधिवक्ता ओंमकार लाल दवे, हंगामीलाल चौधरी, जयकृष्ण पारीक, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, घनश्याम सिंह लखावत, अजीत सिंह राठौड़, अशोक अग्रवाल, सोहनपाल सिंह चौधरी, अशोकनाथ योगी, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, मुकेश जैन, श्रीमती पूनम माथुर, नरेन्द्र सिंह राजावत, समीर अहमद खान, रामसुख चौधरी, राजेन्द्र सिंह बराड़, ईदरिश मोहम्मद शेख, राजेन्द्र प्रसाद मीणा, दुर्गेश्वर शर्मा, अविनाश माथुर, उमेश कुमार, रोहित सोनी, शिवप्रकाश चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह टांक, राघवेन्द्र सिंह राणावत, भगवती सिंह बारहट, विकास पाराशर, शशिकान्त जोशी, भवानी सिंह रावत, हरदत्त सहारण, अमित कुमार कासोटियां, सम्राट सरवर खान, देशराज मेहरा, जयपाल चावला, नासिर हुसैन, राकेश टेपण एवं मनीष कुमार छीपा को सदस्य नियुक्त किया है।

अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, राजस्व न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा संगठन को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Previous
Next

Related Posts