Saturday, 29 August 2026

सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पंचम अधिवेशन 28 जनवरी से, बजट भी होगा पेश


सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पंचम अधिवेशन 28 जनवरी से, बजट भी होगा पेश

सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पंचम अधिवेशन बुधवार, 28 जनवरी से प्रारंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

लगभग एक माह तक चलने वाले इस सत्र में राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसके बाद बजट सहित अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य संपादित किए जाएंगे।

जनहित से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
अधिवेशन के दौरान राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विधायी कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी संपन्न होंगे।

सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि पंचम अधिवेशन से पूर्व विधानसभा में सर्वदलीय बैठक भी आयोजित की जाएगी। सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की यह पहल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई है, जिसे विधानसभा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण नवाचार के रूप में देखा जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts