Sunday, 05 April 2026

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 का रविवार से आगाज़, आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ करेंगे उद्घाटन; एआई, स्टार्टअप, निवेश और सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मंच बनेगा राजस्थान


राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 का रविवार से आगाज़, आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ करेंगे उद्घाटन; एआई, स्टार्टअप, निवेश और सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मंच बनेगा राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान सरकार, टाई राजस्थान के सहयोग से राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 का आयोजन 4 से 6 जनवरी तक जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (सीतापुरा) में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय समिट का शुभारंभ रविवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ करेंगे।

‘टेक्नोलॉजी, ग्रोथ एंड सस्टेनेबिलिटी’ थीम पर आधारित यह समिट राजस्थान को नवाचार, उद्यमिता और प्रौद्योगिकी के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समिट में भारत सहित कई देशों से हजारों विजनरी लीडर्स, निवेशक, स्टार्टअप फाउंडर्स और टेक एक्सपर्ट्स भाग ले रहे हैं।

पहले दिन नेटवर्किंग और भव्य उद्घाटन

समिट की शुरुआत रविवार सुबह 10 बजे से पंजीकरण और नेटवर्किंग सत्र के साथ होगी, जहां प्रतिनिधियों के लिए विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

मुख्य आकर्षण – 4 जनवरी

  • उद्घाटन सत्र (दोपहर 4 बजे): सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा औपचारिक उद्घाटन। इस दौरान राजस्थान की अगले दशक की डिजिटल ग्रोथ रोडमैप को प्रस्तुत किया जाएगा।

  • ग्लोबल लीडर्स के संबोधन:

    • शंकर त्रिवेदी (एनवीडिया, अमेरिका) वैश्विक एआई क्रांति पर अपने विचार साझा करेंगे।

    • डॉ. मुरली बुक्कापटनम, चेयरमैन, टाई ग्लोबल, क्रॉस-बॉर्डर स्टार्टअप इकोसिस्टम की विकसित भूमिका पर संबोधन देंगे।

  • आधिकारिक स्वागत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और आईटी सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर राजस्थान को पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करेंगे।

आईस्टार्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल भी होगा शुरू

समिट के साथ ही रविवार से आईस्टार्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ राजस्थान का भी शुभारंभ होगा, जो राजस्थान की AVGC-XR नीति के तहत तकनीक और कला के संगम को प्रदर्शित करेगा।

  • सुबह 11:45 बजे (हॉल मुग्धा): “सिनेमैटिक क्राफ्ट: स्क्रिप्ट से स्क्रीन तक” — धीमान कर्मकार और नितिन बैद के साथ गहन चर्चा।

  • दोपहर 4 बजे (हॉल सितारा): “इंडिपेंडेंट सिनेमा को कौन स्क्रीन करता है?” — दिग्गज अभिनेता रजित कपूर और नमित दास के साथ संवाद।

निवेश, एआई और संस्कृति का संगम

रविवार को TGS-100 स्टार्टअप पिच के माध्यम से 200 करोड़ रुपये से अधिक संभावित निवेश, राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस का लॉन्च, कॉमिक कॉन और टाई वीमेन ग्लोबल पिच प्रतियोगिता का ग्लोबल सेमी-फाइनल भी आयोजित होगा।
समिट में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को यूसुफ खान के भपंग संगीत और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।

पहले दिन का समापन भव्य नेटवर्किंग डिनर से होगा, जहां स्थानीय उद्यमियों को सिलिकॉन वैली के अग्रणियों और वैश्विक वेंचर कैपिटलिस्टों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। समिट को राजस्थान के लिए एआई, मीडिया-टेक और स्टार्टअप इकोसिस्टम में भविष्य नेतृत्व की मजबूत नींव के रूप में देखा जा रहा है।


    Previous
    Next

    Related Posts