Thursday, 09 April 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष से की सौजन्य भेंट


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष से की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री निवास पर हुआ स्वागत–अभिनंदन, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहे मौजूद

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष का स्वागत–अभिनंदन कर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश संगठन और आगामी रणनीतियों को लेकर सकारात्मक वातावरण में संवाद हुआ।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए कहा कि पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श सदैव मार्गदर्शक और प्रेरक होता है। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts