Saturday, 29 August 2026

चौमूं बवाल के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, 24 आरोपियों के घर और अवैध बूचड़खानों पर चला बुलडोजर


चौमूं बवाल के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, 24 आरोपियों के घर और अवैध बूचड़खानों पर चला बुलडोजर

चौमूं (जयपुर)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 25 दिसंबर को चौमूं में हुए बवाल के बाद कहा था कि पत्थरबाज़ों  को चेताया था कि पत्थर फेंकने वालों पर फूल नहीं बरसाये जा सकते शुक्रवार को उन पत्थर बाजों के अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर में इमाम चौक जाने वाले मार्ग और पठानों के मोहल्ले में अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई ऑपरेशन क्लीन के तहत की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके।

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक एयरगन भी बरामद हुई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। इससे पहले प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया था। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद संबंधित भवनों पर निशान लगाए गए और अब उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है।

एयरगन की जांच कर रही है पुलिस

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक एयरगन मिली है। यह कार्रवाई पीए वाले कुएं के पास की जा रही थी, उसी दौरान यह गन मिली।

पुलिस के अनुसार बरामद एयरगन बंद और टूटी-फूटी है। इसका फिलहाल उपयोग नहीं किया जा सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

25 दिसंबर को हुआ था बड़ा बवाल

गौरतलब है कि 25 दिसंबर को चौमूं बस स्टैंड स्थित मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। विवाद बढ़ने पर पत्थरबाजों ने पुलिस पर हमला कर दिया था, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हालात बिगड़ने पर प्रशासन को कस्बे में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ी थीं।

24 आरोपियों के घर और अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई

पुलिस ने पत्थरबाजी में शामिल 24 आरोपियों के घरों और अवैध बूचड़खानों पर नोटिस चस्पा किए थे। इन नोटिसों में तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया था। नोटिस की अवधि 31 दिसंबर को समाप्त हो गई, जिसके बाद गुरुवार से कार्रवाई शुरू कर दी गई।

फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है- डीसीपी वेस्ट

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि चौमूं में कुल 20 अवैध अतिक्रमणों का तोड़ा गया है। तीन कॉमर्शियल बिल्डिंगों को खिलाफ भी नगर परिषद ने कार्रवाई की है। इस प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है

चौमूं पुलिस ने 24 आरोपियों को किया था गिरफ्तार

चौमूं पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पथराव के आरोप में मुख्तार अली (32) पुत्र हयात अली, आकिब (24) पुत्र शमसीर मोहम्मद, मोहसीन खान (35) पुत्र हयात खान, उमरबेग (30) पुत्र हमीद खान, जहीन खान (19) पुत्र नोशाद खान, हैदर अली (28) पुत्र शमशेर खां, समीर (21) पुत्र शौकत अली, आबिद (22) पुत्र अन्दाज अली, सलमान (22) पुत्र हयात अली, अरबाज (26) पुत्र अब्दुल रफीक, कामरान (24) पुत्र ऐजाज, ताहिर आलम (40) पुत्र आलम शेक, जाबाज (28) पुत्र अतारसुल, फरदीन (24) पुत्र नोशाद अली पठान, शाहरुख (19) पुत्र चांद खां, फैजान खान (19) पुत्र अंसार अली, जावेद खान (31) पुत्र सिकन्दर, जावेद कुरैशी (23) पुत्र इकराम, वसीम कुरैशी (36) पुत्र नसरुदीन को गिरफ्तार किया।

भारी पुलिस बल तैनात

आज की कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और इसे चौमूं में शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts