Saturday, 29 August 2026

भाजपा ने राखी राठौड़ को सौंपी महिला मोर्चा की कमान, मदन राठौड़ ने किया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त


भाजपा ने राखी राठौड़ को सौंपी महिला मोर्चा की कमान, मदन राठौड़ ने किया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व पार्षद और वर्तमान प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा यह नियुक्ति की है। महिला मोर्चा का यह पद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी के सिरोही जिला अध्यक्ष बनने के बाद से रिक्त चल रहा था। तीन दिन पहले पार्टी ने छह मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की थी, लेकिन उस समय महिला मोर्चा को लेकर फैसला लंबित रखा गया था। अब राखी राठौड़ को यह जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का स्पष्ट संकेत दिया है। 

नियुक्ति के बाद राखी राठौड़ ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की जिला इकाइयां पहले से अच्छा काम कर रही हैं और उन्हें और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में अधिक से अधिक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा।

Previous
Next

Related Posts