Saturday, 28 March 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग में श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग में श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को डीग स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की प्रगति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने सपरिवार श्रीनाथजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और शर्करा से अभिषेक संपन्न हुआ। इससे पूर्व मंत्रोच्चार के बीच श्रीनाथजी के मुकुट मुखारबिंद का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया गया। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने जतिपुरा में संत-साधुओं को भोजन प्रसादी भी ग्रहण करवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित पक्षीघर का विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रकृति और मूक प्राणियों का संरक्षण मानव का परम धर्म है। यह पक्षीघर क्षेत्र के पक्षियों के लिए दाना-पानी और सुरक्षित आश्रय का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे


Previous
Next

Related Posts