Sunday, 15 February 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मार्च में हो सकते हैं ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक चुनाव


राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मार्च में हो सकते हैं ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक चुनाव

राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने की औपचारिक तैयारी शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च महीने में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव कराए जाएंगे। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला कलक्टरों को वोटर लिस्ट संशोधन और नए पोलिंग बूथों के गठन को लेकर विस्तृत गाइडलाइन भेजी है। इन निर्देशों में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए 15 अप्रैल से पहले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पूरे कराने की समय-सीमा तय की गई है। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए मतदाता सूची अपडेट करने का कार्य तुरंत शुरू किया जाए। अब जिला स्तर पर प्रशासनिक अमला चुनावी तैयारियों में जुट गया है और आने वाले दिनों में पंचायत चुनावों की तारीखों को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है।

Previous
Next

Related Posts