



राजस्थान में नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां होने जा रही हैं। कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं, जिनके तहत 61 आईएएस, 40 आईपीएस और 23 आईएफएस अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी। सभी पदोन्नतियां 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी।
आईएएस अधिकारियों में अजिताभ शर्मा, आलोक गुप्ता, दिनेश कुमार और राजेश कुमार यादव को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिन्हें अब अबाउट सुपर टाइम स्केल से चीफ सेक्रेटरी की वेतन शृंखला में स्थान मिलेगा। इसके अलावा नवीन जैन और केके पाठक को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी सहित 11 आईएएस अधिकारियों को सिलेक्शन स्केल से सुपर टाइम स्केल में पदोन्नति दी गई है, जबकि प्रदीप गवांडे सहित 22 आईएएस अधिकारियों को जूनियर स्केल से सिलेक्शन स्केल में प्रमोट किया गया है। पुलिस सेवा में भी बड़ा फेरबदल हुआ है, जहां प्रफुल्ल कुमार और राघवेन्द्र सुहासा को एडीजी रैंक मिली है।
2 अफसर सचिव से प्रमुख सचिव बने
नवीन जैन और केके पाठक को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन्हें सुपर टाइम से अबाउट सुपर टाइम पे स्केल में प्रमोट किया है।
11 IAS सिलेक्शन स्केल से सुपर टाइम स्केल में प्रमोट
जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी सहित 11 आईएएस को सिलेक्शन स्केल से सुपर टाइम स्केल में प्रमोट किया गया है। प्रकाश राजपुरोहित, इंद्रजीत सिंह, नेहा गिरी, विश्व मोहन शर्मा, कन्हैयालाल स्वामी, नलिनी कठोतिया, राजेंद्र विजय, शक्ति सिंह राठौड़, प्रज्ञा केवलरमानी और महावीर प्रसाद को सुपरटाइम स्केल में प्रमोशन दिया गया है।
प्रदीप गवांडे सहित 22 IAS जूनियर स्केल से सिलेक्शन स्केल में प्रमोट
22 आईएएस अफसरों को आईएएस की जूनियर स्केल से सिलेक्शन स्केल में प्रमोट किया गया है। आशीष गुप्ता, नथमल डिडेल, नम्रता वृष्णि, कानाराम, अंशदीप, आलोक रंजन, निकया गोहाएन, अरविंद पोसवाल, प्रदीप गवांडे, महावीर प्रसाद मीणा, खजान सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, लक्ष्मी नारायण मंत्री, इकबाल खान, कल्पना अग्रवाल, डॉ. मनीष अरोड़ा, पुष्पा सत्यानी, पुखराज सेन, श्रुति भारद्वाज, अरुण कुमार पुरोहित, मुकुल शर्मा और अजय सिंह राठौड़ को सिलेक्शन स्केल में प्रमोशन दिया है।
9 आईपीएस अधिकारी IG रैंक पर प्रमोट
प्रदेश के 9 आईपीएस अधिकारी डीआईजी से आईजी रैंक में प्रमोट होंगे। आईपीएस लवली कटियार, डॉ. प्रीति चंद्रा, राहुल कोटोकी, डॉ. विकास पाठक, डॉ. राहुल जैन, ओमप्रकाश द्वितीय, राजेश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गोयल और कालूराम रावत अब आईजी होंगे।
11 आईपीएस डीआईजी बनेंगे
वहीं आईपीएस राशि डोगरा डूडी, ममता गुप्ता, पूजा अवाना, आदर्श सिद्धू, डॉ. किरन कंग सिद्धू, जय यादव, अभिजीत सिंह, शांतनु कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार विश्नोई, विनीत कुमार बंसल, नारायण टोगस नए साल से डीआईजी होंगे।
11 आईएफएस अधिकारी बने वन संरक्षक
नए साल में 23 आईएएफस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। इनमें से 11 अधिकारी वन संरक्षक बने हैं। वन संरक्षक बनने वाले अधिकारियों में डॉ. कविता सिंह, अजय चित्तौड़ा, अशोक कुमार महरिया, हरि किशन सारस्वत, देवेंद्र प्रताप जागावत, संजय कुमार भादू, रमेश कुमार मालपानी, राजेन्द्र कुमार हुड्डा, महेंद्र कुमार शर्मा, सुदर्शन सैनी और मुकेश सैनी शामिल हैं।



