Tuesday, 30 December 2025

भाजपा में संगठनात्मक बदलाव: मदन राठौड़ ने 6 मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी


भाजपा में संगठनात्मक बदलाव: मदन राठौड़ ने 6 मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा के बाद अब पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। महिला मोर्चा को छोड़कर कुल 6 मोर्चों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और एक मौजूदा विधायक को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन में अनुभव और सक्रियता का संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।

पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा को छोड़कर सभी मोर्चों के अध्यक्ष बदल दिए हैं। केवल हमीद खां मेवाती को ही दोबारा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, युवा मोर्चा में बड़ा बदलाव करते हुए मौजूदा अध्यक्ष अंकित चेची को हटाकर उनकी जगह शंकर गोरा को जिम्मेदारी दी गई है। शंकर गोरा एबीवीपी में प्रदेश सह मंत्री और भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। छात्र राजनीति से जुड़े रहने और युवाओं में मजबूत पकड़ के चलते उन्हें युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है।

दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्रीनिहालचंद मेघवाल को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, दूसरे कार्यकाल में पूर्व पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रहे कैलाश चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा, भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर से विधायक गोपीचंद मीणा को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। पिछली प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री रहे महेंद्र कुमावत को ओबीसी मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों को आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने और विभिन्न सामाजिक वर्गों में पार्टी की पकड़ बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts