Sunday, 28 December 2025

नितिन नबीन बन सकते हैं भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, 20 जनवरी को हो सकता है ऐलान


नितिन नबीन बन सकते हैं भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, 20 जनवरी को हो सकता है ऐलान

भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव होने के संकेत मिले हैं। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है और 20 जनवरी को नितिन नबीन के नाम का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

यदि नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है, तो वे इस पद पर पहुंचने वाले अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे। उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। हालांकि, 2029 में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा देशभर के प्रदेश अध्यक्षों को 15 जनवरी के बाद दिल्ली बुलाने की तैयारी कर रही है, ताकि संगठनात्मक चर्चा और चुनावी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2020 में जेपी नड्डा को भी पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और बाद में उन्हें स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी तर्ज पर अब नितिन नबीन के नाम पर सहमति बनने के संकेत मिल रहे हैं।

भाजपा के भीतर इस संभावित बदलाव को आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts