



जयपुर। नए साल की शुरुआत के साथ ही राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के 59 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव और कार्मिक विभाग स्तर पर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 31 दिसंबर या उससे पहले प्रमोशन आदेश जारी किए जा सकते हैं। इसके साथ ही जनवरी के पहले सप्ताह में आईएएस–आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे सचिवालय से लेकर जिला स्तर तक व्यापक फेरबदल हो सकता है।
इस बार 1996 बैच के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अजीता शर्मा और आलोक गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) रैंक में प्रमोशन मिलेगा। फिलहाल दोनों अधिकारी प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वहीं 2001 बैच के केके पाठकऔर नवीन जैन को प्रमुख सचिव रैंक में पदोन्नति दी जाएगी। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण के.के. पाठक को यह प्रमोशन परफॉर्मा आधार पर मिलेगा।
इस प्रमोशन सूची में प्रदेश के 10 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इनमें जालोर कलक्टर प्रदीप के गावडे , सीकर के मुकुल शर्मा, सलूंबर के आदर्श मीणा, दौसा के देवेंद्र कुमार, सवाई माधोपुर के कानाराम, टोंक की कल्पना अग्रवाल, झालावाड़ केअजय सिंह राठौड़, नागौर के अरुण कुमार पुरोहित, चित्तौड़गढ़ केआलोक रंजन और पाली के लक्ष्मी नारायण मंत्री शामिल हैं।
इसके अलावा 2013 बैच के आईएएस अधिकारी और आईएएस टीना डाबी के पति प्रदीप के गावडे का भी कनिष्ठ से चयन वेतन श्रृंखला में प्रमोशन होगा।
2010 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों को सचिव रैंक में प्रमोशन दिया जाएगा। इनमें जितेंद्र सोनी, इंद्रजीत सिंह, नेहा गिरी विश्व मोहन शर्मा, कन्हैयालाल स्वामी, Nalini Kathotia, राजेंद्र विजय, प्रज्ञा केवल रामानी, प्रकाश राजपुरोहितऔर महावीर प्रसाद शामिल हैं। इनमें से प्रकाश राजपुरोहित और इंद्रजीत सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण परफॉर्मा प्रमोशन पाएंगे।
सचिवालय के गलियारों में चर्चा है कि प्रमोशन के तुरंत बाद जनवरी के पहले सप्ताह में बड़ी ट्रांसफर लिस्ट जारी हो सकती है। इसमें करीब एक दर्जन जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। साथ ही लंबे समय से एक ही पद पर जमे कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला संभव है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कृष्णा कुणाल और पीडब्ल्यूडी के एसीएस प्रवीण गुप्ता के तबादले की भी चर्चाएं तेज हैं।