Saturday, 29 August 2026

राकेश शर्मा ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का संभाला आयुक्त पदभार


राकेश शर्मा ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का संभाला आयुक्त पदभार

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राकेश शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के साथ ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा विभागीय कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत कराया गया।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) एवं पदेन शासन उप सचिव डॉ. गोरधन लाल शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (पत्र पंजीयन) सुश्री नर्बदा इन्दोरिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभागीय कार्यों, जनसूचना व्यवस्था, मीडिया समन्वय तथा सरकार की योजनाओं और नीतियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा की गई।

नव नियुक्त आयुक्त राकेश शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत निर्णयों और विकास कार्यों की सही, समयबद्ध और पारदर्शी जानकारी आमजन तक पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Previous
Next

Related Posts